रिटायर्ड फौजी के घर चोरों ने 80 लाख का माल किया पार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 4, 2024

रिटायर्ड फौजी के घर चोरों ने 80 लाख का माल किया पार

छह लाख नगदी, 75 तोला सोना व पांच किलो चांदी ले गए चोर

भुक्तभोगी ने दी थाने में तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले खागा कोतवाली के कटोघन गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। अब शनिवार/रविवार की भोर पहर चोरों ने हुसैनगंज थाना के सीर गांव में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर घर में रखे सोना-चांदी के जेवरात के साथ ही नकदी पार कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी गृहस्वामी को भोर पहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीर गांव निवासी पीड़ित गृहस्वामी चन्द्रशेखर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने छत के रास्ते घर के अंदर घुस कर बक्सों और आलमारियों के ताले तोड़ कर 6 लाख नकद, 75 तोला सोना और 5 किलो चांदी के आभूषणों की

रिटायर्ड फौजी के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी की है, जबकि घर सभी सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे। बावजूद इसके शातिर चोर घटना को अंजाम देने में तनिक भी नहीं झिझके। सूचना मिलने पर हुसैनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गहराई से छानबीन करते हुए हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वृंदावन राय ने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटना की मिली तहरीर पर अज्ञात चोरों के नाम मुकदमा दर्ज कर शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। ग्रामीणों में इस घटना से दहशत का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages