विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन
मिलेट्स, तिलहन व दलहन फसलों के मिनीकिट व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का कराया वितरण
फतेहपुर, मो. शमशाद । शुक्रवार को प्रेक्षागृह सभागार में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी के साथ कृषि सूचना तंत्र के सुदृणीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ गोष्ठी व नेशनल मिशन आन एडिविल आयल योजना के अंतर्गत खरीफ तिलहन मेले का आयोजन जिलाधिकारी सी. इन्दुमती की अध्यक्षता में किया गया। डीएम के अलावा सीडीओ, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी ईईसी सहित तमाम अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। डीएम ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने संचालन करते हुए कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डीएम ने कृषकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अवगत कराया कि फसल क्राप कैलेंडर को कृषकों की मांग के अनुसार 15 अक्टूबर से 30
![]() |
| विभागों के स्टालों का अवलोकन करतीं डीएम सी. इन्दुमती। |
नवंबर तक शासन द्वारा विस्तार कर दिया गया है। कृषकों की उर्वरक की अधिक मांग के दृष्टिगत जनपद में अधिक केले के उत्पादन को देखते हुए केले की फसलों के क्षेत्रफल में जोड़कर शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। जिससे कृषकों की मांग के अनुसार गत वर्ष की अपेक्षा वर्तमान वर्ष में अधिक उर्वरक जनपद को उपलब्ध होगा। डीएम ने विद्युत समस्या के निदान हेतु अवगत कराया कि 11 केवी नया फीडर तैयार किया जा रहा है। जो तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे कृषकों को कम से कम दस घंटे नलकूपों से सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो सकेगी। डीएम ने कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने पर जोर दिया। डीएम ने खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में मिलेट्स, तिलहन एवं दलहन फसलों के मिनीकिट एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कराया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, राम सिंह, जय देव सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment