छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की सपाईयों ने मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 5, 2024

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की सपाईयों ने मनाई जयंती

उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का दोहराया संकल्प 

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवाद के प्रख्यात चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रहे स्व. जनेश्वर मिश्र की 92 वीं जयंती सपाईयों ने मनाते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। शहर के शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को छोटे लोहिया की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य सपाईयों ने स्व. मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां श्रद्धांजलि दी वहीं उनके द्वारा समाज व देशहित में किए गए कार्यों को याद किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि समाजवाद के प्रख्यात चिंतक एवं दार्शनिक स्व. जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधि दी गई है। क्योंकि उन्होने हमेशा दबे, कुचले, किसानों व नौजवानों की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्होने हमेशा

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

समाजवाद को आगे बढ़ाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत है और निकम्मी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होने कहा कि पीडीए नीति को और मजबूत किया जाएगा। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, शफीक उद्दीन, डीजी कुशवाहा, अय्यूब खान, गार्गीदीन बाजपेई, रईस अहमद, मनोज यादव, सुनील उमराव, आजम खान, कपिल यादव, अमित मौर्या, जगनायक सचान, अकील अहमद, वीरेंद्र यादव, शकील अकबर, फैजान अहमद मून, नरसिंह यादव, फूल सिंह मौर्या, दिनेश मौर्या भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages