दुकानों, मकानों व सरकारी इमारतों में लगेगा तिरंगा : मुखलाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 7, 2024

दुकानों, मकानों व सरकारी इमारतों में लगेगा तिरंगा : मुखलाल

विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता निकालेंगे तिरंगा यात्रा

14 अगस्त को स्मृति दिवस के रूप में मनाएंगे विभाजन विभीषिका 

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के जेल रोड स्थित अटल पथ मार्ग पंडित दीनदयाल नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अभियान को पूर्ण सफल बनाने को लेकर कार्य सौंपे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाल ने कहा कि सभी मंडलों में आगामी 8, 9, 10 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें होनी हैं जिसमें शक्ति केन्द्र व बूथों तक अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त के मध्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं व स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें भारत के विभाजन तथा

बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी को याद करते हुए देश प्रेम के विचार प्रवाह में तेजी लाने को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री उदय लोधी, विधायक राजेंद्र पटेल, मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, रवीन्द्र पाल सिंह, बैजनाथ वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सचान, रेखा मिश्रा, नीरज बाजपेई, ओम प्रकाश पाल, सुमित द्विवेदी, अतुल त्रिवेदी, विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास पासवान, अभिषेक त्रिवेदी, अजय सिंह रिंकू लोहारी, गीता सिंह, ज्ञानचन्द्र केसरवानी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages