यमुना में बाढ़ के बाद धंस गई दादों ओवरब्रिज की सड़क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2024

यमुना में बाढ़ के बाद धंस गई दादों ओवरब्रिज की सड़क

करोड़ों की लागत से बनी थी एप्रोज सड़क

विजयीपुर, फतेहपुर, मो. शमशाद । क्षेत्र में नवनिर्मित किशनपुर दांदो ओवर ब्रिज की एप्रोच सड़क हाल ही आई बाढ़ में धंस गई है जिसमें कई जगह पर लंबी दरार आ गई है जो हादसे को दावत दे रही है। बांदा फतेहपुर को यमुना नदी से जोड़ने वाला नवनिर्मित किशनपुर दादों ओवर ब्रिज बरसात से करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हो गया था। जहां हाल ही में बरसात के बाद आई यमुना में बाढ़ के बाद पुल के दोनों तरफ अचानक मिट्टी का धंसना शुरू हो गया है

दादों ओवर ब्रिज की धंसी एप्रोज सड़क।

जिससे पक्की सड़क टूट रही है। सड़क पर लंबी और चौड़ी दरारें आ रही हैं। सड़क के दोनों तरफ लगाई गई इंटरलॉकिंग भी धंस रही है। बताया जा रहा है एप्रोच के मिट्टी पुराई में बाढ़ का पानी आने से मिट्टी धंस रही है जिस कारण से पुल की एप्रोच सड़क जगह-जगह से धंसकर टूट रही है जिम्मेदारों ने अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है। शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages