संचार क्रान्ति के जनक थे राजीव गांधी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2024

संचार क्रान्ति के जनक थे राजीव गांधी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जयंती जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में मनाई गई। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मंगलवार को कैम्प कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। संचार क्रांति, युवाओं को मताधिकार का अधिकार जैसे कई कानून बनाये हैं। आज के दिन

राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी।

सभी लोग संकल्प लें कि उनके बताये मार्ग पर चलकर देश व कांग्रेस को आगे ले जाने का काम करें। पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडे ने कहा कि देश की प्रगति पर राजीव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की तरक्की को कम समय में बहुत काम किये। लोकतंत्र व संविधान की रक्षा को सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर जनता के बीच कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना है। इस मौके पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, महेंद्र सिंह, विजयमणि त्रिपाठी, अजीत मिश्रा, रामजी कोल, अर्चना त्रिपाठी, गोलू, आदित्य त्रिपाठी, हरिओम पांडे मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages