शादी का झांसा देकर दुष्कर्म-गर्भपात आरोपी हुआ गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2024

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म-गर्भपात आरोपी हुआ गिरफ्तार

मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जारी कार्यवाही में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ मऊ जयकरन सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्गविजय सिंह की टीम ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात आरोपी को गिरफ्तार किया।

 पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

ज्ञात है कि 17 अगस्त को वादिया ने थाने में सूचना दी कि रोहित सोनकर पुत्र प्रमोद उर्फ बौरा सोनकर शिवनगर कस्बा मानिकपुर ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया है। गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराया है। पुलिस ने उचित धाराओं में रोहित सोनकर पर मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने रोहित सोनकर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्गविजय सिंह व सिपाही दिनेश कुमार शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages