व्यापारियों व जनता की सुरक्षा व्यवस्था का रखेंगे ध्यान : धवल
फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल नवागंतुक पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से मिला। परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह देखकर जनपद आगमन पर बधाई दी। एसपी ने कहा कि जनपद में आम नागरिक एवं व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए अमन चैन स्थापित करने का कार्य करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा।
एसपी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते परिषद के पदाधिकारी। |
परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियो का परिचय कराते हुए संगठन के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से परिषद के युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य नरेंद्र कुमार गुप्ता, विनय शरण गुप्ता, संजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, सत्येंद्र अग्रहरि, अमित गुप्ता, विनोद मोदनवाल, राजीव पोरवाल, विनय गुप्ता फौजी, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, वेद प्रकाश गुप्त, अवशेष उर्फ श्यामू जायसवाल सभासद, मल्यांकर जायसवाल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment