सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 5, 2024

सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर की जयंती

पार्टी कार्यालय में उनके जीवन वृत्त पर डाला गया प्रकाश

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का जयंती समारोह मनाया। इस दौरान सपाइयों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव समरथ पाल ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओबीसी की सभी जातियों को इकट्ठा कर लिया है और वह उन सभी को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने जो पीडीए बनाया है, इसका निष्कर्ष आप सभी के सामने लोकसभा चुनाव के परिणाम के रूप में है। सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार को अब समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। जनता अब जाग चुकी है उनकी जाति और धर्म की राजनीति का खेल जान चुकी है, इसलिए वह उल्टे सीधे फैसले करके जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने अपने भाषण में कहा कि

जयंती समारोह में मौजूद सपाई

भाजपा सरकार केवल जनता को ठगने का काम कर रही है। पेपर लीक, ट्रेन दुर्घटनाएं, बिजली पानी आदि की रोजमर्रा की समस्याएं अपने चरम पर हैं। अंत में कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया। साथ में इंद्रजीत यादव हसन सिद्दीकी ईशान सिंह लवी आत्माराम यादव किरण वर्मा ओम नारायण त्रिपाठी आदि ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इस दौरान शरद यादव ,नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, सुनील कुशवाहा, रज्जन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, कुदरत उल्ला खान, नंदू, मुन्ना पाल लालमन यादव विजय करण यादव नौशाद दिलीप पटवा हफीजुल इस्लाम प्रमोद निषाद उमेश यादव पिंटू यादव अर्जुन वाल्मीकि धीरेंद्र राजपूत शिवकरण पाल अमित पाल शिवम पाल रमेश खंगार आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages