सीएम ने लाइव प्रसारण में 1334 को बांटा नियुक्ति पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

सीएम ने लाइव प्रसारण में 1334 को बांटा नियुक्ति पत्र

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1334 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र लोक भवन सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण में वितरित किया। बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा लवकुश चतुर्वेदी, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एडीएम एफआर उमेश चंद्र

 नियुक्ति पत्र बांटते डीएम व जनप्रतिनिधि।

निगम की मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा। जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मौजूद छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोगों को मेहनत से नौकरी मिली हैं। जहां भी नियुक्ति हो, वहां मनोयोग से कार्य करें। जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने जिले के मनोज कुमार अवर अभियंता नगर विकास विभाग व रामविलास सिंह अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण को नियुक्ति पत्र दिया। अवर अभियंता सिंचाई पद पर चयनित शिखर पटेल को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कर्वी मोहम्मद जसीम, ईओ लालजी यादव समेत छात्र मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages