बालकृष्ण मिश्रा को नगर पंचायत राजापुर का मिला अतिरिक्त कार्यभार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

बालकृष्ण मिश्रा को नगर पंचायत राजापुर का मिला अतिरिक्त कार्यभार

राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उप्र सरकार के नगर निकाय विभाग ने नगर पंचायत राजापुर के अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा के तबादले के बाद नगर पंचायत राजापुर में विकास कार्य अवरुद्ध होने से डीएम ने नगर पंचायत मऊ के अधिशासी अधिकारी बालकृष्ण मिश्रा को राजापुर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। बुधवार को नगर पंचायत राजापुर में लगभग तीन वर्षों से तैनात अधिशासी अधिकारी भोलानाथ कुशवाहा का स्थानांतरण सोनभद्र जिले

 बालकृष्ण मिश्रा। 

के पिपरी नगर पंचायत होने से नगर पंचायत राजापुर का विकास कार्य अवरुद्ध होने पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के आदेश पर बालकृष्ण मिश्र ने चार्ज ग्रहण किया है। बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ गरीब असहायों को पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देना पहली प्राथमिकता है। राजापुर तुलसी जन्म स्थली होने से साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, विकास करना पहली प्राथमिकता होगी। कस्बे के विकास को नगर अध्यक्ष समेत वार्ड मेम्बरों का सहयोग जरूरी है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages