रास्ते पर घात लगाकर बैठे थे आरोपी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महाराणा प्रताप स्कूल के संचालक अरविंद सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब अरविंद सिंह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। ये घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे हुई। बताया गया कि अरविंद सिंह पर हमला करने वाले बदमाश पहले से घात लगाये बैठे थे। जैसे ही अरविंद सिंह वहां पहुंचे, बदमाश ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बदमाश मौके से फरार हो गया। हमले के बाद आसपास के लोग अरविंद सिंह को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| मृतक की फाइल फोटो। |
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया। इलाके में दहशत का माहौल बना है। इस बाबत एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ये हत्या प्रतीत होती है। मामले की जांच के लिए पुलिस लगाई है। हमला करने वाले आरोपी का नाम गोविंद रैदास है। स्कूल संचालक अरविंद सिंह चार भाई हैं। वह अकेले अपने गांव में रहते हैं। सत्येंद्र सिंह और सतबीर सिंह अहमदाबाद में रहते हैं। बड़े भाई धर्मराज सिंह ने आरोप लगाया कि थाना पूरी तरह से बिकाऊ है। पुलिस की सह पर ये हत्या हुई है। एसपी समेत मुख्यमंत्री से जांच करने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment