एन.सी.सी. विद्यार्थियों व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

एन.सी.सी. विद्यार्थियों व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित

देवेश प्रताप सिंह राठौड़

उत्तर प्रदेश झांसी एन.सी.सी. की 3/56 बटालियन के लिए छात्र छात्रों ने एनसीसी की भर्ती के अवसर पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मेजर सुनील कुमार कबिया ने कहा कि आज हमारे समाज में युवाओं के अन्दर अनुषासन, सहनशीलता एवं चारित्रिक गुणों की निरन्तर कमी होती जा रही है, यह कमी एन.सी.सी. के द्वारा सहज ही पूरी की जा सकती है। प्रो काबिया जी  ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा कहा कि नेशनल कैडेट कोर का मोटो ही एकता और अनुशासन है। एन.सी.सी. अधिकारी मेजर सुनील काबिया ने कहा कि एन.सी.सी. विद्यार्थियों को एक ऐसा प्लेटफर्म प्रदान करती है, जहां कैडेट्स एकता और अनुशासन के


साथ-साथ वार्षिक शिविर में दूसरे राज्यों के छात्रों के साथ एक दूसरे के रहन सहन और उनकी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करते है। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. भर्ती की प्रक्रिया एन.सी.सी. निदेशालय द्वारा निर्धारित कडे नियमों के अनुसार कठिन मानदंडों को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने के पश्चात ही एक कैडेट का चयन होता है। चयन प्रक्रिया प्रारम्भ होने से पूर्व सूबेदार मेजर जयप्रकाश ने अपने संबोधन में छात्रों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया एवं एन.सी.सी.कैडेट चयन प्रक्रिया के विषय में बताया। सूबेदार मेजर जयप्रकाश ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और पूरे भारत से कैडेटों रंगरूटों जो एक स्वैच्छिक संगठन है। कैडेटों को प्रशिक्षण के दौरान छोटे हथियारों के संचालन और बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कोर में उपलब्धियों के आधार पर सेना में चयन के दौरान सामान्य उम्मीदवारों पर वरीयता दी जाती है जो युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए जीवन में एन.सी.सी. एक उत्तम माध्यम बन सकता है। इस दौरान हेमंत चंद्रा ने बताया इस भर्ती प्रक्रिया मे 146 अभ्यर्थी ने पूरे उत्साह पूर्वक शारीरिक दक्षता, मेडिकल एवं वैधिक् परीक्षा में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि एन सी सी चयन प्रक्रिया मे लिखित परीक्षा, शरीरिक दक्षता, मेडिकल एवम साक्षात्कार के अलग अलग अंक प्रदान किये जाते है। इस अवसर पर हवलदार राजमाल्या, हवलदार शशांक, सीनियर अण्डर ऑफिसर सत्यम सिंह , अण्डर ऑफिसर अंकित यादव, कैडेट निखिल सिंह, कैडेट बृजेंद्र कैडेट अर्जुन सार्जेंट प्रशांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages