ओवरऑल विजेता के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा ने अपनी जीत दर्ज कराई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

ओवरऑल विजेता के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा ने अपनी जीत दर्ज कराई

अन्तर्विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई आयोजित 

कानपुर, संवाददाता - खेल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक, ३ सितम्बर 2024 को दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा, कानपुर के विशाल सुसज्जित प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अन्तर्विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान सुरेंद्र सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर (जी. एस.टी.) उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अजय बाजपेई उपस्थित रहे। साथ ही डॉ० रजत आदित्य दीक्षित चेयरमैन (स्पोर्टस सेल) उत्तर प्रदेश, कानपुर प्रांत की क्रीडा़ भारती की मंत्री नीतू कटियार, विद्यालय के संस्थापक श्री आलोक मिश्र भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अध्ययन के महत्व के साथ-साथ खेलकूद भी अति आवश्यक हैं। शारीरिक पुष्टता


तथा तीव्र मानसिक विकास में खेलकूदों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती मित्रा के साथ प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रशिक्षक, प्रतिभागी तथा निर्णायक भी उपस्थित रहे। तीरंदाजी प्रतियोगिता में नगर के 20 विद्यालयों के लगभग 250 छात्र हाथों में धनुष-बाणों को धारण किए हुए स्वयं को श्रेष्ठ धनुर्धर सिद्ध करने हेतु सज्ज दिखाई दे रहे थे।  प्रतियोगिता में माउंट लिटे्रा ज़ी स्कूल, विज़डम वुड, डीपीएस किदवई नगर, फ्लोरिस्ट इंटरनेशनल, डीपीएस आजाद नगर, गौरव इंटरनेशनल,  जेके किड्स, मंटोरा पब्लिक स्कूल हायर सेकेंडरी, जीडी गोयंका, यू ही पब्लिक स्कूल, यूपी किराना सेवा समिति, सुपर इंटरनेशनल, सेंट मैरी'एस ऑर्थोडॉक्स, जेडी एजुकेशन सेंटर, दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन, राधे पब्लिक स्कूल, एलेन हाउस खलासी लाइन, एलेन हाउस रूमा, केडीएमए इंटरनेशनल और शुगर सिंह अकैडमी आदि  उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का

प्रारंभ मुख्य अतिथि के साथ पधारे सभी गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वल कर किया गया । प्रतिभागियों में  खिलाड़ियों ने लक्ष्य को भेदकर स्वयं के कौशल को प्रदर्शन करना था, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी अपने लक्ष्य को भेदने हेतु जोश व उत्साह से परिपूर्ण होकर स्वयं को प्रथम विजेता हेतु प्रयत्नशील दिखाई दे रहे थे।  अंतर्विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता के पूर्ण होने पर निर्णायकों द्वारा सर्वसम्मति से विजेताओं की घोषणा की गई। आज की प्रतियोगिता के ओवरऑल विजेता के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा, कानपुर ने अपनी जीत दर्ज कराई। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में विजेता के रूप में डीपीएस आजाद नगर, डीपीएस किदवई नगर,  एलेन हाउस खलासी लाइन, गौरव इंटरनेशनल, यू ही पब्लिक स्कूल, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर  मंटोरा पब्लिक स्कूल हायर सेकेंडरी, जेके किड्स, यूपी किराना सेवा समिति  ने अपनी जीत दर्ज कराई। तृतीय स्थान पर एलेन हाउस रूमा, राधे पब्लिक स्कूल, केडीएमए इंटरनेशनल, सेंट मैरी'एस ऑर्थोडॉक्स रहे। परिणाम की घोषणा के पश्चात सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती मित्रा ने सभी अतिथियों व गणमान्यों को धन्यवाद दिया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages