कार्यशाला में महिला हिंसा और अधिकारों पर हुई चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 28, 2024

कार्यशाला में महिला हिंसा और अधिकारों पर हुई चर्चा

कार्यशाला के जरिए कराया महिलाओं का नजरिया निर्माण

नरैनी के सढा गांव में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

बांदा, के एस दुबे । वनांगना संस्था के बैनर तले चल रही तीन दिवसीय नजरिया निर्माण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। सामुदायिक लीडर्स व महिलाओं का नेतृत्व क्षमता विकास किया गया। अधिकतर ऐसी महिलाएं शामिल रहीं जिन्होंने न तो कभी कलम चलाई और ना ही घर व घूंघट से बाहर निकलीं। नरैनी ब्लाक के सढा गांव स्थित पंचायत भवन में 26 सितंबर से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शनिवार को इसका समापन हो गया। डायरेक्टर पुष्पा शर्मा ने कहा कि संस्था के साथ विगत वर्षों से जुड़ी हुई महिलाएं आज अपने अधिकारो के लिए आवाज उठाती हैं। उनके आसपास किसी भी महिला के साथ हिंसा होती है तो उसे न्याय दिलाने में सहयोग करती हैं। महिलाओं का यह नजरिया व नेतृत्व क्षमता संस्था के ही प्रयासों का नतीजा है। इसलिए संस्था समय-

कार्यशाला के दौरान शामिल महिलाएं

समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से एक मंच व जानकारियां प्रदान करती रहती है। कार्यशाला में महिलाओं को जेंडर भेदभाव, महिला हिंसा, यौन उत्पीड़न के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। गल्हा गांव की कल्ली ने कहा कि दिन ब दिन महिलाओं के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है। हम सबको मिलकर इसका विरोध करना है। सत्यवाती ने कहा कि हम महिलाएं कमजोर नहीं है, बल्कि हमें कमजोर बनाया गया है। हममें वो ताकत है कि अपने जैसे एक इंसान को जन्म देते हैं। रिसोर्स परसन अवधेश गुप्ता, शबीना मुमताज़ व लखनऊ की अम्मू ने सत्र संचालन किया। इसमें संगठन की लीडर्स व समुदाय की 40 महिलाओं ने नजरिया निमार्ण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। संस्था कार्यकर्ता श्यामकली, फरहा, माया, फरजाना ने व्यवस्था संभाली।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages