डेंगू से बचाव के लिए दी गईं जानकारियां, रहें सावधान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

डेंगू से बचाव के लिए दी गईं जानकारियां, रहें सावधान

कालूकुआं तुलसी विहार कालोनी में आयोजित किया गया कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । तुलसी विहार कालोनी कालूकुआं में जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार की अध्यक्षता में सघन डेंगू बचाव अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जा कर डेगू फैलाने के लिये उत्तदायी एडीज मच्छर लार्वा सर्वे किया। सर्वे में मच्छर लार्वा धनात्मक पाये गये। पा़त्रों खाली कराया गया। आडियों क्लिप चलाकरऔर पम्पलेट् वितरण कर डेगू व अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के सम्बन्ध में लागों को क्या करें, क्या न करे के बारे में जगरूक किया। बुखार के रोगी मिलने पर 12 रोगियों की मलेरिया जाॅच की गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने डेगू और अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारें में जानकारी दी। डेगू बचाव कार्यक्रम में सहायक मलेरिया अधिकारी श्री विजय बहादुर, एसएलटी0 बृज विहारी, मलेरिया निरीक्षक राज कुमार, परीक्षित द्विवेदी, भानू प्रताप सिंह एवं फाइलेरिया निरीक्षक गोपाल यादव, दिलीप कुमार, एचएस राकेश कुमार खरे और समस्त फील्ड स्टाफ मलेरिया कार्यालय उपस्थित रहे।

जानकारी देती जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार व अन्य

बुखार होने पर क्या करेंः-

  • - सामान्य बुखार होने पर नजदीक के राजकीय चिकित्सालय पीएचसी, सीएचसी में रक्त की जांच एवं उपचार अवश्य करायें। कोई भी बुखार डेगू, मलेरिया हो सकता है
  • - घर के कूलर बाल्टी घडे़ तथा ड्रम का पानी साप्ताहिक अन्तराल पर बदलते रहें।
  • -.घर के आस पास एवं गड्ढों में पानी एकत्रित न होने दे। पानी एकत्रित होने वाले स्थानों को मिट्टी से भर दे,यदि सम्भव न हो तो कुछ बूंद जले हूए मोबिल आयल को अवश्य डाल दे।
  • - सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर पर मच्छर निरोधक क्रीम, नीम तथा सरसों के तेल का लेप खुले भागों पर लगायें। नीम की पत्ती का धुआं करें।

क्या न करें

  • - घर के आस पास छत पर तथा आंगन में पडे़ पुराने बर्तनों,टायर,कूलर फूलदान,गमले में पानी इकट्ठा न होने दें। पशु पक्षियों के पीने के लिये रखे पानी के पात्रों को नियमित साफ रखे। पास कूड़ा एकत्रित न होने दें एवं सफाई पर ध्यान दें।
  • - घर में यदि बुखार का रोगी है तो उसे बिना मच्छरदानी के न रहने दें अथवा ऐसे कमरें में रोगी की देखभाल करें जिसके खिड़की तथा दरवाजे पर जालियां लगी हों।
  • - बुखार का रोगी बिना रक्त की जांच कराये दवा का इस्तेमाल न करें तथा खाली पेट दवा न खाये।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages