तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात को थाना नरैनी पुलिस ने रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को ग्राम नहरी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त सुरेश द्विवेदी

अभियुक्त थाना नरैनी का शातिर हिस्ट्रीशीटर है जिस पर हत्या के प्रयास, गुण्डा एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गम्भीर धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सुरेश द्विवेदी उर्फ बाई पुत्र इंद्रपाल निवासी करतल बताया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी करतल रोशन गुप्ता, कांस्टेबल सहदेव त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages