भटक कर आए नाबालिगों को घर पहुंचाने को लेकर की चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

भटक कर आए नाबालिगों को घर पहुंचाने को लेकर की चर्चा

रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक 

फतेहपुर, मो. शमशाद । मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं रेलवे के बीच बैठक हुई। जिसमें नाबालिक बच्चों के सर्वात्तम हित को देखते हुए व अपने गांव घर व अन्य स्थानों से भटककर रेलवे स्टेशन या अन्य स्थानों पर पहुंचते हैं या टहलते हुए पाए जाते हैं ऐसे बच्चों को उनके घर तक कैसे पहुंचाया जाए। इस पर चर्चा की

बैठक के बाद स्टेशन का दौरा करते संगठनों के लोग।

गई। साथ ही रेलगाडियों में जो बच्चों द्वारा सफाई व भीक्षावृत्ति हो रही है उसको कैसे रोका जाये। इस बारे पर भी रेल विभाग के कर्मचारियों से चर्चा की गई। रेलवे की तरफ से पूर्णतः सहयोग का भी आश्वासन दिया गया। बैठक में रेलवे स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा, सीएमआई महेंद्र गुप्ता, आरपीएफ से कंपनी कमांडर अशोक कुमार यादक, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति सदस्य रामकृष्ण पांडेय, सदस्य अपर्णा पांडेय चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नीरू पाठक परामर्श दाता अंकित जायसवाल, सुपरवाइजर राजप्रिय पांडेय व डीसीपीयू से अमित दुबे उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages