शिक्षक विधायक ने शिक्षकों का तिलक लगाकर किया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

शिक्षक विधायक ने शिक्षकों का तिलक लगाकर किया सम्मान

डीआईओएस के बाबू पर लगाया एक लाख घूस मांगने का आरोप

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी समेत जिले के दर्जनों विद्यालयों में पहुंचकर गुरुओं का तिलक लगाकर सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों की समस्यायें सुनीं। बुधवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के क्रीडा अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह पटेल ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में  कार्यरत बड़ा बाबू प्रदीप कुमार पांडेय एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। न देने पर कई वर्षों से उनका बकाया  वेतन लंबित किये है। इस पर शिक्षक विधायक ने

 शिक्षकों को तिलक लगाते शिक्षक विधायक।

कहा कि वह इस मामले को जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता करके निपटाने का प्रयास करेंगे। फूलचंद चंद्रवंशी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के अधीनस्थ बाबू अध्यापकों का शोषण कर रहे हैं। इंटर कॉलेज मऊ के सेवा निवृत्त नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि प्रदीप पांडेय उनसे पचास हजार रुपये मांग रहा है। न देने पर उनकी पेंशन नहीं  बनायी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान, श्रीनिवास त्रिपाठी, कुंवर प्रताप सिंह, शिक्षक विधायक विवेक कुमार श्रीवास्तव, शंकर यादव, सतीश रैकवार, रामबचन सिंह, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, धीरेन्द्र सिंह , प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages