मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा किया जा रहा है गड़बड़झाला
प्रयागराज से प्रकाशित एक समाचार पत्र में कराते प्रकाशन
बांदा, के एस दुबे । स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और स्थानीय बेरोजगारों की आंखों में धूल झोंककर सीएमओ एके श्रीवास्तव गड़बड़झाला कर रहे हैं। रिक्त पदों का जो विज्ञापन प्रकाशित कराया जाता है, वह प्रयागराज से प्रकाशित एक समाचार पत्र में कराते हैं, इससे यहां के बेरोजगार लोगों को रिक्त पदों की जानकारी नहीं हो पाती। सूत्रों के मुताबिक सीएमओ ने डॉक्टरों सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, लेकिन यह विज्ञापन इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र छपवाया है। जबकि जनपद में एक भी प्रति नही आती है। कोई भी स्थानीय बेरोजगार को इस बात की जानकारी नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में यहां के डॉक्टरों के साथ धोखा दिया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनपद में कानपुर, झांसी एडिशन के ही
![]() |
| मंडल मुख्यालय में स्थित सीएमओ कार्यालय |
समाचार पत्र आते हैं। जिस समाचार पत्र में सीएमओ रिक्त पदों की सूचना प्रकाशित करवा रहे हैं, उसकी प्रति छोड़िए, पीडीएफ तक उपलब्ध नहीं होती। चोरी छिपे विज्ञापन जारी कर सीएमओ मोटी रकम कमाने का ताना बाना बुन रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी अगर जांच करें तो सीएमओ की इस करतूत का खुलासा हो सकता है। लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में अपर सूचना अधिकारी शारदा निषाद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जनपद में इलाहाबाद से प्रकाशित नामचीन समाचार पत्र की प्रति नहीं आती है और न ही कोई यहां उसका प्रतिनिधि है। अगर ऐसा है तो वह डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराएंगी।


No comments:
Post a Comment