पशु कल्याण हेतु लगाया पशु स्वास्थ्य शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

पशु कल्याण हेतु लगाया पशु स्वास्थ्य शिविर

फतेहपुर, मो. शमशाद । ब्रूक इंडिया द्वारा संचालित अश्वकल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मलवां विकास खंड के ग्राम फिरोजपुर में पशु स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी सर्वदमन तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पशु मालिकों को अश्व में होने वाली बीमारियां जैसे सर्रा, कोलिक, टिटनेस, बबेसिया, स्ट्रेंगल आदि के बारे में बताया। जिसमें मुख्य रूप से बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव पर समझाया। ब्रूक इंडिया से एपीओ शिवम

बीमार अश्व का इलाज करती टीम।

साहू ने बताया कि इस वर्ष के मौसम में अपने पशुओं को सर्रा बीमारी से बचाना बहुत जरूरी है। इसके रोकथाम सभी को लहसुन का पेस्ट बनाकर उपयोग करना चाहिए। कैंप के दौरान बीमार घोड़ों का इलाज किया गया। 250 अश्वों को कीड़े की दवा वितरण किया गया। 50 घोड़े को टीटी का टीकाकरण लगवाया गया। इसके साथ ही 20 किलो मिनरल मिक्चर पाउडर पशु मालिकों को वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य कैंप में एफए मान सिंह, शुभम, सोनू व एलएचपी उदयभान उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages