भाकियू ने किशनपुर विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

भाकियू ने किशनपुर विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

किसानों ने बिजली अधिकारियो को दिया अल्टीमेटम

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन ने किशनपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में घेराव कर जोरदार आंदोलन किया। किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो वृहद आंदोलन चलता रहेगा। तहसील उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में किसान महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराज दिखे। कहा कि विभाग के अधिकारी बिजली आपूर्ति को

किशनपुर विद्युत उपकेंद्र पर पंचायत करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।

लेकर सजग नहीं है। किसानों की धान फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। फसल का मुख्य समय चल रहा है। वहीं किसानों ने क्षेत्र के जर्जर सड़क और अन्ना मवेशियों से उत्पन्न हो रही समस्या पर भी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना रहा कि रात में खेतो में रहने को मजबूर हैं। जल्द ही समस्या का निदान नहीं किया गया तो अधिकारियो के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जगतपाल सिंह, राममूर्ति सहित किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages