छत्रपति साहू जी महाराज इण्टर कालेज रगौली में मना अंर्तराष्ट्रीय बेटी दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 20, 2024

छत्रपति साहू जी महाराज इण्टर कालेज रगौली में मना अंर्तराष्ट्रीय बेटी दिवस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति फोरम फॅार एडवासिंग वूमेन एजेण्डा व वात्सल्य लखनऊ के तत्वाधान मे अंर्तराष्ट्रीय बेटी दिवस उत्सव पखवाड़ा के तहत छत्रपति साहू जी महाराज इण्टर कालेज रगौली मे जन जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक अजीत नारायण सिंह ने बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। कहा कि बाल विवाह एक समाजिक बुराई है। माता-पिता को अपने बच्चों का विवाह कम उम्र मे नही करना चाहिए। लडकी की उम्र 18 वर्ष व लडके का विवाह 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही करे।

छात्राओं को जागरूक करते संस्थान के लोग।

शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय बेटी दिवस उत्सव पखवाड़ा के तहत छत्रपति साहू जी महाराज इण्टर कालेज रगौली मे जन जागरूकता में प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चो के विकास के उचित अवसर प्रदान करने को शिक्षकों व माता-पिता को आगे आना चाहिए। संस्थान के कार्यकर्ता आदित्य मिश्रा ने छात्राओं को गुड-बैड टच के विषय मे बताया। बच्चो को समझाया कि कैसे वह इसकी पहचान कर सकते है। बिना डरे अभिभावक व शिक्षको को बतायें। हेल्पलाइन नम्बर 1090 व 1098 के बारे में बताया। संस्थान के कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र सिंह ने महिलाओं व किशोरियो से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बालिका शिक्षा के महत्व व कौशल विकास के महत्व को बताया। लडकियों में शिक्षा की कमी समाज के शक्तिशाली भाग को कमजोर कर सकती है। महिलायें देश की आबादी का आधा हिस्सा है। पुरुष व महिलायें एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की महिला साक्षरता दर 65. 46 फीसदी है। पुरुष साक्षरता दर 82.14 फीसदी अनुमानित है। पुरुष-महिलाओं की साक्षरता के बीच 17 फीसदी लैंगिक अंतर है। ग्रामीण क्षेत्र में यह लैंगिक अंतर अधिक है। कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम समन्वयक आदित्य मिश्रा, कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत नरायण सिंह, छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages