विशाल भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

विशाल भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट में बाबा अमरनाथ बर्फानी व मां वैष्णो देवी सेवा समिति खागा की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह भोर पहर से ही भक्तो का तांता लगा रहा। समिति के पदाधिकारी,कार्यकर्ता पूरी व्यवस्था में मुस्तैदी से लगे रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल घाट में लगा रहा। 

भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।

समिति को ओर से 26 सालो से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जनपद से लेकर अन्य जुड़े जनपद कौशांबी, प्रताप गढ़ से भक्त इस भादौ अमावस्या में गंगा स्नान करने के बाद शिव पूजा करने के बाद भंडारे का प्रसाद चखते है। समिति के सुशील गांधी ने बताया कि जो भक्त अमर नाथ यात्रा में दर्शन कर भंडारे में सहयोग करते हैं। वहीं नगर के लोगो का भी पूरा सहयोग मिलता है। भंडारे में हजारों की संख्या में भक्त आते है। भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करते है। वहीं आने वाले भक्तो के लिए डा शमीम के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवा देते है। जिसमे बीरेंद्र कुमार व शमीम के पुत्र पूरा सहयोग करते है। भंडारे में डाक्टर सुनील गुप्त, अशोक गुप्त, मनोज सिंह, रितेश सिंह, उमेश गुप्त, महेंद्र गुप्त, अनुरूढ सिंह यादव, शुकदेव सिंह रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages