पुरातन छात्रों की विश्वविद्यालय के विकास में है महत्वपूर्ण भूमिका- प्रो पूनम पुरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

पुरातन छात्रों की विश्वविद्यालय के विकास में है महत्वपूर्ण भूमिका- प्रो पूनम पुरी

देवेश प्रताप सिंह राठौड़ वरिष्ठ पत्रकार

उत्तर प्रदेश, झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभी विभागों में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं विश्वविद्यालय में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की पुरातन छात्र सेल की संयोजक प्रोफेसर पुरम पुरी ने बताया कि पिछले वर्ष सभी विभागों ने पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किए थे। जिससे विश्वविद्यालय को नैक ए प्लस प्लस मिलने में भी सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरातन छात्र ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। लगातार


पिछले दो वर्ष से अटल व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत पुरातन छात्र संवाद आयोजित किया जा रहे हैं।बैठक में सम्मिलित सभी सदस्यों ने सामूहिक सहमति से डॉ अनु सिंगल को इस वर्ष अटल व्याख्यान श्रृंखला का संयोजक नामित किया।   इस वर्ष अटल व्याख्यान श्रृंखला का प्रारंभ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान से 12 सितंबर को किया जाएगा। बैठक में डाॅ शंभू नाथ सिंह, डॉ अनु सिंघला, डॉ संजीव श्रीवास्तव डॉ अनुपम व्यास, डॉ कौशल त्रिपाठी, डॉ प्रेम राजपूत, डॉ शशि आलोक, डॉ जाकिर, डॉ सादिक, डॉ अनुराग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages