मोदी जी के आवाहन पर पहले ही दिन सैकड़ों समर्थकों को भाजपा सदस्यता अभियान से जोड़ भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने शुरू किया "सदस्यता अभियान"
डॉक्टर अंशुमान अग्निहोत्री
उत्तर प्रदेश, उन्नाव - भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में किया गया उसके बाद जनपद के प्रख्यात समाजसेवी व भाजपा नेता ने भी अभियान से जुड़कर पहले ही दिन दो सैकड़ा से अधिक लोगों को जोड़कर अभियान की जोरदार शुरुआत की है । विमल द्विवेदी के आवास पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार की उपस्थिति में लगभग दो सैकड़ा से अधिक लोगों ने विमल द्विवेदी व अनीता द्विवेदी
की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने राष्ट्र व समाज हित में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता ने कहा भाजपा एक विचारधारा पर आधारित पार्टी हैं जो राष्ट्र की एकता,अखण्डता,समृद्धि के लिए समर्पित हैं अधिक से अधिक जनपद वासियों को पार्टी से जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी के हाथों को मजबूत करना चाहिए ताकि देश को बाहरी व भीतरी कुचक्रों से सुरक्षित रखा जा सके। इस अभियान को लेकर विमल द्विवेदी ने कहा इसे वो समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लेकर जाएंगे और गांव गांव जाकर लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे । भाजपा नेत्री अनीता द्विवेदी ने सभी नए सदस्यों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया व भाजपा के सदस्य बनकर देश के विकास में योगदान करने के लिए आम जनमानस से आवाहन किया I इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित,समीर शुक्ल,अजय त्रिवेदी,नीतू सिंह,कल्पना त्रिवेदी,गीता सिंह,आशु दीक्षित,राजेश मिश्रा,सुरेश सिंह सेंगर,राकेश राजपूत,अशोक शुक्ला,निर्मल शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे I


No comments:
Post a Comment