अब्बास अंसारी समेत पांच पर लगा गैंगेस्टर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

अब्बास अंसारी समेत पांच पर लगा गैंगेस्टर

जेल में रंगदारी वसूलने का मामला

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी के बेटे व वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ कोतवाली कर्वी में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। इस मामले में अब्बास अंसारी समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी पर जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी के बंद रहने दौरान डराने-धमकाने व मारपीट करने के आरोप हैं। गाजीपुर के चालक नियाज अंसारी,

विधायक अब्बास अंसारी।

सपा नेता फराज खान, कैंटीन व्यवस्थापक नवनीत सचान व वाराणसी अकाउंटेंट शहबाज आलम खान के नाम है। इन सभी पर जेल के अंदर गैंग बनाकर रंगदारी वसूलने व लोगों को धमकाने के आरोप हैं। विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद हैं। बाकी चार आरोपी जमानत पर रिहा हैं। कर्वी कोतवाल उपेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले में इस कार्यवाही से हड़कंप मचा है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages