बूथों में भाजपाइयों ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 29, 2024

बूथों में भाजपाइयों ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

घर-घर संपर्क करते हुए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

बांदा, के एस दुबे । भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों में कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। इसके उपरांत संगठन के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चला कर घर घर लोगों से सम्पर्क करते हुए उन्हें भाजपा का आनलाइन सदस्य बनाया गया। जिला प्रभारी तथा भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने तिंदवारी मंडल अन्तर्गत ग्राम बेंदा के बूथ नम्बर 161 में मन की बात कार्यक्रम को सुना, जहां जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व प्रधान विवेक सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू, मंडल प्रभारी देशराज सिंह, अशीष चंदेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल के बूथ नम्बर 242, अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने नरैनी मंडल के बूथ नम्बर 45 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

राजेश सेन ने बबेरू मंडल के बूथ नम्बर 79, साधू थोक में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, वहां पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल अन्तर्गत ग्राम जसईपुर के बूथ नम्बर 187 में मन की बात कार्यक्रम को सुना, जहां सहकारी संघ अध्यक्ष अरूण सिंह पटेल, बूथ अध्यक्ष रविकरण सिंह पटेल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने बताया मन की बात के 114वें अंक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम की 10 साल की यात्रा को रेखांकित किया और पूरे भारत में सकारात्मक कहानियों एवं सामूहिक सफलताओं को सराहना की। प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण अभियानों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages