ठगी पीड़ितों ने ठग कंपनियों व मालिकों का फूंका पुतला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

ठगी पीड़ितों ने ठग कंपनियों व मालिकों का फूंका पुतला

पीएम व सीएम से फंसा भुगतान कराए जाने की मांग 

फतेहपुर, मो. शमशाद । ठगी पीड़ितों के जमा रूपयों का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार का असहयोग आंदोलन नहर कालोनी प्रांगण में चौथे दिन भी जारी रहा। ठगी पीड़ितों ने आज ठग कंपनियों व उनके मालिकों का पुतला दहन करके नाराजगी का इजहार करते हुए पीएम व सीएम से फंसा भुगतान कराए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अमृतलाल की अगुवई में ठग पीड़ितों ने ठग कंपनियों व मालिकों का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद ने सर्वसम्मति से वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी क़ानून 2019 बनाकर ठग कम्पनीज एवं ठग सोसाइटीज में डूबी हुई जमाराशि को पीड़ित

ठग कंपनियों व मालिकों का पुतला दहन करते ठग पीड़ित।

आवेदक को 180 दिन में जमाराशि के दो से तीन गुणा वापस दिलाने का कानूनी अधिकार दिया था। इसके बावजूद आज तक फंसा भुगतान नहीं करवाया गया। जिसके चलते कई लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आवाज उठाई कि भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 प्रत्येक ठगी पीड़ित निवेशक की जमाराशि का दो से तीन गुणा भुगतान तुरंत करें, बेरोजगार निर्दाष एजेंट्स को सुरक्षा सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार दें व भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के तहत प्रत्येक ठग बेईमान को मृत्युदंड दिया जाए। इस मौके पर हरीओम प्रजापति, रामशरन दास, दीपक कुमार सैनी, कृष्ण कुमार, अम्बिका प्रसाद, मातदीन पाल, चंद्रशेखर प्रजापति, जितेंद्र सिंह, जगमोहन, रूद्रपाल शर्मा, विनोद कुमार मौर्य, राम औतार भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages