आर्थिक रूप से कमजोर घायल को उपलब्ध कराया रक्त
फतेहपुर, मो. शमशाद । रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव को मनोज त्रिवेदी ने बताया कि श्री प्रकाश 50 वर्ष पुत्र ननकऊ निवासी देवपुरा थाना साध जनपद कानपुर का दुर्घटना में पैर टूट गया है और वह उन्हें मार्ग में लावारिश मिले थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिस पर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव जिला चिकित्सालय पहुंचे और खाने पीने का सामान, फ्रूट जूस, नमकीन, बिस्कुट्स, मक्खन ब्रेड
![]() |
| आर्थिक रूप से कमजोर घायल को सहायता उपलब्ध कराते रेडक्रास चेयरमैन। |
आदि मरीज को उपलब्ध करवाया। साथ ही दुर्घटना में रक्त अधिक बह जाने के कारण तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई गई। जिस पर एक यूनिट ब्लड मरीज के लड़के ने दिया। मरीज के पास ब्लड देने वाला और कोई नहीं है। रेडक्रॉस सोसाइटी से कल इन्हें दो यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज श्रीप्रकाश ने डॉ अनुराग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रक्तकेन्द्र से रक्त संचरण समिति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य अशोक शुक्ला, बृज किशोर, कौशल श्रीवास्तव, अर्णव श्रीवास्तव आदि लोग रहे।


No comments:
Post a Comment