बकेवर व्यापार मंडल के सातवीं बार अध्यक्ष बने सुरेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 20, 2024

बकेवर व्यापार मंडल के सातवीं बार अध्यक्ष बने सुरेश

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के पटेलनगर के समीप स्थित नीलकंठ पैलेस में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संतुति पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने बकेवर व्यापार मंडल का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार दीक्षित, महामंत्री दिनेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, प्रवक्ता अखिलेश साहू, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार, संजय कुमार, हरीश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, मंत्री संतलाल, महेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, रामकिशोर पटेल, संगठन मंत्री रामसरन गुप्ता, अरविन्द साहू, विशंभर विश्वकर्मा, नामेंद कुमार को

कमेटी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते संस्थापक अध्यक्ष।

पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश व जनपद स्तर पर कमेटी का नवनिर्माण प्रारम्भ किया जा रहा है। ज़िला अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने कहा कि तहसील, कस्बों, ग्रामों की इकाइयां नियुक्त की जा रही है। नवनियुक्त बकेवर अध्यक्ष सुरेश कुमार दीक्षित ने शपथ ग्रहण करते कहा कि व्यापारी सेवा के साथ कस्बा बकेवर की समस्याओं में जिला पंचायत कर निर्धारण में अनियमिता, प्रशासन द्वारा दो पहिया वाहनों के चालान, जलापूर्ति हेतु हैंडपंप का आवंटन, संगठन द्वारा निर्माणित कराया जायेगा। अवसर पर संरक्षक श्रवण कुमार दीक्षित, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages