10वीं की छात्रा के ऊपर गिरा पंखा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 7, 2024

10वीं की छात्रा के ऊपर गिरा पंखा

छात्र बोले कई दिनों से गड़बड़ था पंखा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा स्वाति के ऊपर पंखा गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ये घटना दोपहर 12 बजे हुई। स्वाति क्लास रूम में पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को स्वाति ने बताया कि पंखा कई दिनों से गिरने की स्थिति में था। स्कूल प्रशासन ने इसे न बदलवाने की अनदेखी की। हादसे के बाद शिक्षकों ने उसे आनन-फानन में सोनेपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी देती छात्र।

स्वाति के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। विद्यालय के अन्य छात्रों ने बताया कि पंखे की हालत खराब थी। फिर भी इसे सही करने को कोई कदम नहीं उठाये गये। घटना के बाद स्कूल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ऐसी लापरवाही क्यों बरती गई। बच्चों की सुरक्षा में खतरा साबित हो सकती है। हादसे ने विद्यालय में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है। अभिभावकों व स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages