टीवी मुक्त 16 गांवों के प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 2, 2024

टीवी मुक्त 16 गांवों के प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित

धूमधाम से मना गांधी-शास्त्री जन्मदिन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह में दोनों के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो भारत का स्वरूप है, दोनों का महत्वपूर्ण योगदान था। उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा था। उन्होंने संघर्ष कर शोषितों-वंचितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। महात्मा गांधी जब अफ्रीका से लौटे तो भारत के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बुधवार को डीएम ने कलेक्टेªट सभागार में कहा कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं, बल्कि पूरा विश्व उनके आदर्शों को मानता है। कहा कि अधिकारी-कर्मचारी किसी भी गरीब व असहाय की सहायता करें। महात्मा गांधी पहले अपने जीवन में किसी कार्य करने से पहले आत्मसात करते थे। उसके बाद किसी को उपदेश देते थे। भारत सरकार जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान भी चला रही है। अपने घर, मोहल्ले व आसपास सफाई रखना होगा। डीएम ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को प्रगति की राह पर लाये। उन्होंने कहा कि इन दोनों के कार्यों का अपने जीवन में चरितार्थ करना होगा। कहा

 बैठक में निर्देश देते डीएम।

कि महात्मा गांधी पूरे विश्व में प्रसिद्ध रहे। दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला ने भी इनके कार्यों का अनुसरण किया। एडीएम एफआर उमेश चन्द्र निगम ने कहा कि हम लोग हर वर्ष गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मानते हैं। ये महापुरुष केवल महापुरुष ही नहीं, देश का भविष्य लिखने वाले थे। इसीलिए इन्हें बापू की उपाधि मिली है।

गांधी व शास्त्री के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीवी मुक्त गांव के प्रधानों को सम्मानित किया। इसमें कमला देवी, सुधा त्रिपाठी, शशि देवी, राम सिंह, निर्मला देवी, प्रतिभा पांडे आदि 16 गांवों के प्रधानों को गांधी की कांस्य रंग की मूर्ति व प्रशस्ति पत्र तथा साल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, डब्ल्यूएचओ मंडली सलाहकार डॉ पवन पालीवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ दयाशंकर, अरुण कुमार शुक्ला, अवध नारायण आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages