27 अक्टूबर को होगा श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 6, 2024

27 अक्टूबर को होगा श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव

बैठक कर आयोजन को भव्य बनाने की बनाई रणनीति 

फतेहपुर, मो. शमशाद । श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव राज गद्दी 27 अक्टूबर को पीलू तले चौराहा पर धूमधाम से मनाया जायेगा। बैठक कर बनायी रणनीति सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का किया विस्तार। अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी, स्वागताध्यक्ष डा0 अतुल त्रिवेदी, महामंत्री दिलीप मोदनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, कोषाध्यक्ष गुड्डू राइन को पुनः मनोनीत किया गया। सामाजिक समरसता का प्रतीक श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक स्थानीय कार्यालय पीलू तले चौराहे पर कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार गुप्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए संयोजक विनेद कुमार गुप्त ने बताया कि परम्परागत ढंग से मनाये जाने वाला कार्यक्रम श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव राजगद्दी बडे ही हर्षाल्लास के साथ 27 अक्टूबर दिन रविवार को पीलू तले चौराहे पर मनाया जायेगा। कार्यक्रम को इस वर्ष बडी ही भव्यता के साथ मनाया जायेगा। जिसको सफल बनाने के लिए

श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव को लेकर बैठक करते समिति के पदाधिकारी।

पदाधिकारी मनोनीत किए गए। सर्वसम्मति से फरहत अली सिद्दीकी अध्यक्ष, दिलीप मोदनवाल महामंत्री, गुडडू राइन कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र शरन सिंपल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पिंटू बाजपेयी सह संयोजक, राज गुप्ता उपाध्यक्ष, राजीव पोरवाल आडीटर, अरूण जायसवाल विधि सलाहकार, सत्येंद्र अग्रहरि मंच व्यवस्थापक, आशीष अग्रहरि मीडिया प्रभारी, मनोज सोनी, आकाश मोदनवाल अतिथि व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष की राजगददी का कार्यक्रम सभी लोग एकजुट होकर यादगार के रूप में मनायेंगे जिससे कार्यक्रम भव्य हो सके। संचालन करते हुए महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने पदाधिकारियों के सम्मुख पिछले वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक के अंत में श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी के बडे़ भाई के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से शैलेंद्र शरन सिंपल, गुडडू इस्लाम राइन, अरूण जायसवाल एड0, सत्येंद्र अग्रहरि, गुड्डू मोदनवाल, राजीव पोरवाल, अमित त्रिवेदी, आशीष अग्रहरि, राज गुप्ता, मोहम्मद आजम, शेखर, मनोज सोनी, आकाश मोदनवाल, रोहित चौरसिया आदि रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages