स्वक्षता में ही ईश्वर का वास होता है - राजेन्द्र अवस्थी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 6, 2024

स्वक्षता में ही ईश्वर का वास होता है - राजेन्द्र अवस्थी

कानपुर, संवाददाता -  केशव मधुवन सेवा समिति केशव नगर द्वारा आज प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर स्वक्षता पखवारे के अंतर्गत केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में सस्वक्षता अभियान समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने झाड़ू लगा कर पूरी वाटिका की सफाई की   साथ ही प्लास्टिक की पन्नी, पाउच, कचरा, प्लास्टिक की बोतल आदि बीन कर स्थानीय निवासियों को वाटिका एवम घर के आस पास साफ सुथरा रखने की लिए प्रेरित किया। समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार के अभियान समिति द्वारा वर्ष में दो तीन बार  चला कर वाटिका के साथ साथ  मुहल्ले को साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित


करने का  प्रयास किया जाता है। स्वक्षता से पर्यावरण एवम वातावरण तो शुद्ध होता ही है मन प्रसन्न रहता है काम करने की क्षमता एवम हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। स्वक्षता में ही ईश्वर का वास होता है। सभी को स्वक्षता हेतु प्रयासरत रहते हुए आमजन को प्रेरित करने का प्रयास करते रहना चाहिए। आज के अभियान में प्रमुखरुप से समिति के अध्यक्ष श्री जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, प्रदीप त्रिपाठी, राधा कृष्ण त्रिपाठी, डॉक्टर सविनय नरेला,किशोर कुमार, पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश गौतम, ओ पी वर्मा, राजेश त्रिवेदी, विशाल टंडन, वी के तिवारी, श्याम सुंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages