सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जिले की सीमा पर किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 2, 2024

सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जिले की सीमा पर किया स्वागत

गांधी-शास्त्री की मनाई जयंती

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाकर गोष्ठी की। बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के जिले आगमन पर पार्टी जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अगुवाई में सीमा से लेकर बांदा बार्डर तक जगह- जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा का कारवां यूं ही निरंतर आगे बढ़ता जायेगा। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश-खरोश से पीडीए को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहा है। सपा देश की तीसरे नंबर की पार्टी बनी है। पीडीए को साथ लेकर सभी को सम्मान दिलाने का काम सपा करेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार बनाकर उप्र में अन्याय के प्रतीक बुलडोजर राज का खात्मा करेगा। इसके बाद वे सीधे महोबा कार्यक्रम में सम्मिलित होने निकल गये।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते सपाई।

सर्वप्रथम इलाहाबाद से जिले की सीमा में अरवारी मोड़ पर पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिलाल पाल, मुर्का मोड़ पर सेक्टर प्रभारी सत्येंद्र पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कोल, चंद्रबली कोल, सेक्टर प्रभारी मनोज मौर्या, अजीत पटेल, लालता रोड पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव, नफीस अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, गजाधर निषाद, मो अयूब खां, बुधराज प्रजापति, जितेंद्र सिंह, सुबोध शुक्ला, लालापुर में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, नरेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, मो गुलाब खान, सूरज पटेल, कोआपरेटिव बांदा के पूर्व अध्यक्ष लवलेश यादव, वरिष्ठ नेता सूरज पटेल, अमर पटेल लोहिया वाहनी, निजाम सिद्दीकी, जिला कोषाध्यक्ष राजा यादव, युवा नेता शीलू यादव, मनोज राजपूत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages