चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मिशन शक्ति अभियान-5 के शुभारम्भ पर पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन व नारी सम्मान को विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया। गुरुवार को उप्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन शक्ति अभियान-5 के शुभारम्भ पर शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले दिन पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह की अगुवाई में सीओ सिटी राजकमल की मौजूदगी में राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी में पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन व नारी सम्मान को विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा
छात्रों को जागरूक करते एसपी। |
को जागरुक कर उनकी सुरक्षा बाबत वार्ता की। कहा कि सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो, महिलाओं बाबत अपराध में सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम तथा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पुलिस की पाठशाला/चैपाल लगाकर जागरूक किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन माह की अवधि दौरान 10-10 दिवस के नौ विशेष अभियान ऑपरेशन गरूड़, शील्ड, डिस्ट्राय, बचपन, खोज, मजनू, नशा मुक्ति, रक्षा, ईगल संचालित किये जायेंगे। इस मौके पर कर्वी कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, महिला दरोगा आकांक्षा, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment