मिशन शक्ति की जागरूकता रैली को आईजी ने किया रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 8, 2024

मिशन शक्ति की जागरूकता रैली को आईजी ने किया रवाना

महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य : प्रेम कुमार

फतेहपुर, मो. शमशाद । महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाए जाने की खातिर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस लाइन में आयोजित मिशन शक्ति की जागरूकता रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज प्रेम कुमार गौतम व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने शिरकत की। जागरूकता रैली में लगभग 50 से अधिक दो पहिया व पंद्रह से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ लगभग डेढ़ सैकड़ा महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। आईजी व एसपी ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन प्रांगण से रैली शुरू होकर जयरामनगर, राधानगर, देवीगंज, स्व0 अटल बिहारी चौक, ज्वालागंज, बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, बिंदकी

जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते आईजी प्रेम कुमार गौतम व साथ में एसपी।

बस स्टाप, पत्थरकटा होते हुए पुनः पुलिस लाइन परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। समापन के दौरान आईजी ने संदेश दिया कि महिलाओं व बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। शासन की ओर से महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए ही मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसका पांचवां संस्करण शुरू हुआ है। उन्होने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ महिलाएं व बालिकाएं उठा सकती हैं। उन्होने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान युद्ध स्तर पर चलाए जाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा के अलावा सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages