भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिस्थापित : जगदीश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 8, 2024

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिस्थापित : जगदीश

असम के पूर्व राज्यपाल का जिला मुख्यालय में हुआ आगमन

अब तक की सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से ली जानकारी

फतेहपुर, मो. शमशाद । असम के पूर्व राज्यपाल व दिल्ली के पूर्व मंत्री जगदीश मुखी मंगलवार को भाजपा द्वारा जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अब तक पूरी की गई सदस्यता पर जानकारी ली। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी प्रतिस्थापित होने की बात कही। मुख्य अतिथि ने सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण के शेष दिनों में सदस्यता अभियान में तेजी लाने को लेकर सुझावों को साझा किया। उन्होंने कहा कि चीन का एक राजनीतिक दल कभी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हुआ करता था, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगन व विश्वास की ताकत पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिस्थापित हुई है। आज पार्टी के पास देश को आगे ले जाने वाले नेतृत्वकर्ता के रूप में देश के प्रधानमंत्री के रूप में हमारे पास हैं, जो लगातार सेवा कार्य में लगे रहते हैं। जिसका सबसे बड़ा कार्यक्रम स्वच्छता अभियान के रूप में हम सबके सामने है। हम सबको मिलकर देश के प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर हमारी नीतियों का सम्मान करने

पूर्व राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

वाले जन-मन के घर घर पहुंच कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलानी है। वहीं जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने जिले की सदस्यता अभियान की वस्तु स्थितिओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी प्रभुदत्त दीक्षित, खागा विधायक कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, श्रेत्रीय मंत्री देवेन्द्र गुप्ता, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उदय लोधी, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, बैजनाथ वर्मा, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, खागा चेयरपर्सन गीता सिंह, खखरेरू चेयरमैन ज्ञानचन्द्र केसरवानी, किशुनपुर चेयरमैन सुरेन्द्र सोनकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

हरियाणा की हैट्रिक पर बढ़ाया उत्साह

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हरियाणा राज्य में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। बैठक लेने आए पूर्व असम के राज्यपाल जगदीश मुखी का जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने मुंह मीठा करा कर प्रसन्नता जाहिर की। गौरतलब हो कि दिल्ली राज्य में कई बार विधायक रहे श्री मुखी मूल रूप से हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages