प्रेमी से बात करने पर नाराज हुआ युवक, एक गंभीर घायल
राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में एक देवी पंडाल में आरती दौरान प्रेम संबंध में दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया गया कि चार लड़के एक ही लड़की को लेकर आपस में भिड़ गये। घटना तब शुरू हुई जब युवती अपने पुराने प्रेमी के पास खड़ी हो गई। जिसे देखकर दूसरे प्रेमी को गुस्सा आ गया। पहले बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। चाकू निकल आए।
अस्पताल में भर्ती घायल। |
रविवार को झगड़े में लकी व एक नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रेमी की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्रयागराज रेफर किया गया। हमले के आरोपी आनंद प्रसाद, गौरव पांडे व कृष्णा रैकवार घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद देवी पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरा विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
No comments:
Post a Comment