पालिका एंटी लार्वा का करा रही छिड़काव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 8, 2024

पालिका एंटी लार्वा का करा रही छिड़काव

संचारी रोग अभियान के तहत चल रहा कार्यक्रम 

फतेहपुर, मो. शमशाद । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से आमजन को संक्रामक बीमारियों से बचाए जाने की खातिर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मंगलवार को यह अभियान रामगंज पक्का तालाब के तुराबअली का पुरवा में चला। कर्मचारियों ने नाली में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। बताते चलें कि लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। जिसके तहत नगर पालिका व नगर पंचायतों को विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए जाते हैं।

तुराबअली का पुरवा में एंटी लार्वा का छिड़काव करते पालिका कर्मी।

इन निर्देशां पर नगर पालिका व नगर पंचायतें अमल भी कर रही हैं। जहां गलियों में सफाई का विशेष अभियान चल रहा है वहीं संक्रामक रोगों से आमजन को बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद फतेहपुर का सफाई विभाग अभियान में जी-जान से लगा हुआ है। इसके साथ ही प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कर रहे हैं। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने रामंगज पक्का तालाब के तुराबअली का पुरवा में सफाई अभियान चलाकर एंटी लार्वा डालने का काम किया। साथ ही मुहल्लेवासियों को जागरूक किया कि सफाई के प्रति सचेत रहें। अपने आस-पास गंदगी को इकट्ठा न होने दें। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages