समिति ने कराया गरबा डांडिया, उत्साहित दिखीं महिलाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 8, 2024

समिति ने कराया गरबा डांडिया, उत्साहित दिखीं महिलाएं

सौ रूपए इंट्री फीस रखकर आगे बढ़ा रहीं भारतीय परम्पराएं

फतेहपुर, मो. शमशाद । संयुक्त महिला समिति के तत्वाधान में दस वर्षों से निरंतर गरबा डांडिया का आयोजन कृष्ण बिहारी नगर वर्मा चौराहा स्थित एक गार्डेन में आयोजित कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अमृता सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उमाशरण गुप्ता ने बताया कि विगत 10 वर्षों से समिति द्वारा गरबा डांडिया आयोजन निःशुल्क होता आ रहा। इस बार सौ रुपए इंट्री फीस रखी गई जिसे सभी ने खुशी से सहर्ष स्वीकार किया। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे बच्चियों नवरात्रि उत्सव में भाग लेते हैं। मां दुर्गा के प्रति सम्मान व्यक्त करते है। संस्था द्वारा उनकी कला को प्रोत्साहित किया जाता है। उनका कहना है कि आधुनिकता के चलते हमारे भारतीय संस्कृति कहीं न कहीं पिछड़ती जा रही है। इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए सकारात्मक ऊर्जा

डांडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिलाएं।

प्रदान करता है जिससे आपसी प्यार समरसता बनी रहती है। महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता, बच्चों के लिए गेम्स फूड, ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता, क्लासिकल डांस आदि रखी जाती हैं। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। संस्था का उद्देश्य अपनी भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व मां की आरती से हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस में रैम्प वॉक करके सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने डांडिया डांस में खूब धूम मचाई। कार्यक्रम संचालन मयंक भास्कर सिद्धार्थ दुबे ने किया। स्मिता सिंह ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है हमें इसे बनाए रखना है। इस मौके पर वर्षा अग्रहरि, रश्मि शिवहरे, संगीता द्विवेदी, रीता सिंह तोमर, उपासना शरण, सांत्वना सिंह, साधना चौरसिया, कविता गुप्ता उपस्थित रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानस्थली विद्या मंदिर ने भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। उमा शरण गुप्ता ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages