प्रदेश अध्यक्ष ने कोल समुदाय से भेंटकर दिलाई पार्टी की समस्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 4, 2024

प्रदेश अध्यक्ष ने कोल समुदाय से भेंटकर दिलाई पार्टी की समस्या

भाजपा कार्यालय का किया भूमि पूजन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिह चैधरी ने जिले में निर्माण होने जा रहे पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन किया। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी ने टीम के साथ मंत्रोचारण कर कार्यालय निर्माण को भूमि पूजन कराया। भूमि पूजन बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि संगठन को सही ढंग से चलाने को कार्यालय की भूमिका होती है। जिले में कुछ महीनों मे कार्यालय बन कर तैयार हो जायेगा। कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओ वाली पार्टी है। पूरे देश मे पार्टी का मजबूत संगठन है। संगठन की

 भूमि पूजन करते भाजपाई।

ताकत से कई प्रदेशों में भाजपा की सरकारे हैं। केन्द्र मे मोदी व प्रदेश में योगी की अगुवाई में संगठन लगातार सरकार बन रही है।  सदस्यता अभियान पर कहा कि दूसरा चरण एक अक्टूबर से प्रारम्भ हो चुका है। जिस हम सभी लोग कैम्प लगाकर समूहिक सदस्यता अभियान चलाने का काम करेंगे। विपक्षियों पर कहा कि जो लोगो चुनाव दौरार संविधान के खतरे की बात करते थे। भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाते थे। उनमे से सपा-कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है। उनका न तो कोई सिद्धात है न कोई सविधान। मानिकपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने कोल समुदाय के लोगो से भेंट वार्ताकर पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम किया। धारकुंण्डी आश्रम मे सन्तों का आशीर्वाद लिया। जिला अध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने मौजूद अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ का आभार जताया। संचालन पूर्व महामंत्री तीरथ तिवारी ने किया। इस मौके पर रामप्रकाश द्विवेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, गंगाधर मिश्रा, सुशील द्विवेदी, चेयरमैन मानिकपुर अमित द्विवेदी, अर्जुन शुक्ला, शिवशंकर सिंह, आनन्द पटेल, बृजेश पांडे, अश्वनी अवस्थी, हरिओम करवरिया, राजेश जयसवाल, महेन्द्र कोटार्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, मनोज तिवारी, प्रेमलाल बाल्मीकि, राजेश्वरी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages