जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, दी गई सलामी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 2, 2024

जयंती पर महापुरुषों को किया नमन, दी गई सलामी

एसपी ने पुलिस लाइन, एएसपी ने पुलिस कार्यालय में मनाई शास्त्री जयंती

जनपद के थानों और चौकियों में भी मनाई गई महापुरुषों की जयंती

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पुलिस लाइन में मनाई गई। इस दौरान एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने दोनो महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महापुरुषों को पुलिस फोर्स ने सलामी दी। एएसपी ने पुलिस कार्यालय में दोनो महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। जनपद के थानों और चौकियों में भी गांधी और शास्त्री जयंती मनाते हुए पुष्प अर्पित किए गए। पुलिस लाइन में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण

महापुरुषों को सलामी देते एसपी अंकुर अग्रवाल व अन्य

और पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से
पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस कर्मी।

अपील की कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं। पुलिस कर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन और कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया। एएसपी शिवराज द्वारा
पुलिस कार्यालय में संबोधित करते एएसपी शिवराज

पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह द्वारा भी महापुरुषों को नमन किया। सभी थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages