बच्चियों ने निकाली मिशन शक्ति जागरूकता रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 7, 2024

बच्चियों ने निकाली मिशन शक्ति जागरूकता रैली

पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हथगाम में वार्डेन के नेतृत्व में बच्चों ने ड्रम बजाते हुए जागरूकता रैली निकाली। बच्चे मिशन शक्ति के संबंध में तख्तियां लिए हुए थे। रैली में बच्चों ने आवासीय विद्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया और नारी सशक्तिकरण तथा शासन द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसी विद्यालय में प्रीती रस्तोगी के नेतृत्व में स्काउट गाइड का सात दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। मिशन शक्ति के पांचवे चरण एवं ऑपरेशन जागृति के तहत नारी सशक्तिकरण की कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा, सम्मान तथा नारी स्वावलंबन के लिए सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हथगाम में वार्डेन रेनू पांडेय के नेतृत्व में छात्राओं ने हाथों में नारी सशक्तिकरण से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एक

पोस्टर प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते बच्चे।

बड़ी रैली निकाली। इसके बाद गोष्ठी में हेल्पलाइन नंबरों 1090 वीमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उत्तर प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं तथा प्राथमिकताओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए जागरूक किया। सम्मान, प्रतिष्ठा और प्यार, महिला सशक्तिकरण के आधार, नहीं सहना है अत्याचार महिला सशक्तिकरण का मुख्य विचार, देश को आगे बढ़ाना है तो नारी को सशक्त बनाना है। महिलाओं को दो तो इतना सम्मान बढे देश की शान, महिलाओं को दो शिक्षा का उजियारा, पढ़ लिखकर करें रोशन जग सारा आदि स्लोगन की तख्तियां लिए बच्चे मुख्य मार्ग पर भ्रमण करने के बाद महिला सशक्तिकरण से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी राशि गुप्ता के साथ-साथ श्रीमती रानी सिंह, वंदना देवी, आरती यादव के अलावा ड्रम में प्राची मौर्य, प्रिया मौर्य, सलोनी देवी, खुशी काजल, सलोनी ने भाग लिया।

स्काउट गाइड का लगा प्रशिक्षण कैंप

हथगाम, फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रीती रस्तोगी के नेतृत्व में स्काउट गाइड प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को मार्च पास्ट, गांठे बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, बिना बर्तन के खाना बनाना आदि क्रियाएं कराई गईं। इस मौके पर हंस फाउंडेशन की सत्या ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages