राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 1, 2024

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी विनय चौरसिया के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जिला अस्पताल में फल और बिस्कुट का वितरण किया। आवास विकास कालोनी में स्थित मंडल कार्यालय में केक काटकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का 73वां जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। सभी व्यापारियों ने

जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते संगठन पदाधिकारी व व्यापारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। इस मौके पर अनिल गुप्ता छोटे, केदार अग्रवाल, मनीष मंगल, महेंद्र धुरिया, अरविंद्र लामा, नवीन प्रकाश बोडे़, सचिन चौरसिया,अरविंद बड़ौनिया गोविंद प्रजापति, हरिशरण ,टिंकू सिंह आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages