मासिक गोष्ठी में अच्छी विवेचना करने पर एसपी ने बढ़ाया हौसला
मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर
बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिए। साथ ही महिला संबंधी मामलों में अच्छी विवेचना व सराहनीय कार्य करने वाली 21 महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें सात एसआई व 14 महिला आरक्षी शामिल रहे। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक गोष्ठी में एसपी अंकुर अग्रवाल ने जनपद के समस्त थानों की महिला उपनिरीक्षक व महिला पुलिस कर्मियों के साथ मासिक गोष्ठी कर मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिये स्कूलों, कालेजों, गावों, कस्बो में अधिक से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने मिशन शक्ति अभियान के दौरान व महिला सम्बन्धी अपराधों, शिकायतों, मामलों के निस्तारण व विवेचना में महिला पुलिस कर्मियों को होने
![]() |
महिला पुलिस कर्मी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते एसपी अंकुर अग्रवाल। |
वाली समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। गोष्ठी के बाद एसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति अच्छी विवेचना व महिला पीड़ितों का सहयोग कर मिशन शक्ति अभियान में प्रभावी भूमिका निभाने वाली कुल 21 महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इनमें 7 महिला उपनिरीक्षक व 14 महिला आरक्षी शामिल है। इस दौरान एएसपी शिवराज, सीओ नरैनी व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अंबुजा त्रिवेदी, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी महिला उप निरीक्षक रश्मि देवी समेत सभी थानों की महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment