विधायक ने होली पर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश - Amja Bharat

asd

All Media and Journalist Association

Sunday, March 16, 2025

demo-image

विधायक ने होली पर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

फतेहपुर, मो. शमशाद । बिंदकी तहसील के विभिन्न स्थानों में होली के फाग गाते, अलग अलग अंदाज में होली मनाते वीडियो सामने आ रहे है। विधायक फूलों की होली खेलकर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते नजर आये। अमौली विकास खंड के इच्छापुर गांव मे बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी पहुंचे और लोगों से मिले। इस दौरान वह गांव में आयोजित फाग गायन में पहुंचे। उन्होंने यहां पर फूलों की होली खेली। ग्रामीणों ने फूल बरसाए। मोर पंख लेकर

9
होली मिलन में भाग लेते विधायक।

लहराते हुए नजर आये विधायक ने बड़ों का आशीर्वाद भी लिया। विधायक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार और एकजुटता का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग अपने गिले-शिकवे भूलकर रंग लगाना चाहिए। पारंपरिक अंदाज में होली के रंगो की जगह फूलों की होली खेली और उन्होंने संदेश दिया कि हर्बल रंगो मे उपयोग व प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा सहित तमाम लोग रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *