फतेहपुर, मो. शमशाद । विश्व टीकाकरण दिवस पर नेहरू युवा केंद्र व युवा विकास समिति ने वृद्धाश्रम में टीकाकरण के बारे में महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण से कई जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को विश्व टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसके महत्व थीम और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि टीकाकरण संक्रामक रोगों को रोकने के लिए उपलब्ध सबसे शक्तिशाली साधनों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा यह विश्व प्रतिरक्षण दिवस स्थापित किया गया है। डॉ
![]() |
जागरूकता अभियान में भाग लेतीं महिलाएं। |
महेन्द्र मिश्रा कुमार भी उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने बताया कि यह दिन वैश्विक स्तर पर कार्रवाई के लिए आह्वान के रूप में कार्य करता है, जिसमें लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों, सरकारों और संगठनों से घातक बीमारियों के प्रसार को रोकने और समुदायों की रक्षा के लिए टीकाकरण प्रयासों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया जाता है। टीकाकरण सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, और विश्व टीकाकरण दिवस दुनिया भर में इस संदेश को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
No comments:
Post a Comment