कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित
जमुनादास महावीरन मंदिर में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
बांदा, के एस दुबे । जमुनदास महावीर मंदिर में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्रूापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे, सत्य प्रकाश सर्राफ, कमलेश गुप्ता, संतोष अंशनकारी, अशोक गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। चारु चंद्र खरे ने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। नरैनी, बबेरू, बदौसा, तिंदवारी, पैलानी में प्रभारी मनोनीत करते हुए निर्देश दिया कि समिति गठित कर जिलाध्यक्ष को सूचित करें। कहा कि युवा भविष्य का निर्माता हैं। साथ ही उपस्थित व्यापारियों का आभार जताया। युवा टीम ने सभी अतिथियों को सम्मानित
![]() |
पत्रकारों को सम्मानित करते हुए अतिथि। |
किया गया। नगर पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत को भी सम्मानित किया। इनके साथ प्रदेश युवा उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, निखिलेश सक्सेना प्रदेश युवा मंत्री, वंदना गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। संचालन कमल गुप्ता ने किया। प्रेम गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में पत्रकार भगत सिंह, राजू मिश्रा, शिवकुमार उर्फ बड़कू, राजू त्रिपाठी, शिवपूजन, राकेश त्रिपाठी, राकेश राठौर, नीरज देवा, अनिल गुप्ता, राधे मसुरहा, नवीन जैन, रवि वामरे, रामबहोरी गुप्ता पप्पू आदि को सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment